5 सितंबर। भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच लंदन के केनिंगटन ओवल में खेला जाएगा। भारत की टीम पहले ही सीरीज हार गई है ऐसे में पांचवां टेस्ट मैच जीतकर इज्जत बचाने की कोशिश करेगी। आईए जानते हैं केनिंगटन ओवल में कैसा रहा है टेस्ट में दोनों टीमों का रिकॉर्ड

Advertisement

लंदन के द ओवल मैदान पर इंग्लैंड की टीम ने 100 टेस्ट मैच खेलें हैं दिसमें 41 में जीत हासिल हुई है तो वहीं 22 में हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा 37 टेस्ट मैच ड्रा पर समाप्त हुए हैं।

Advertisement

लंदन के द ओवल में भारत और इंग्लैंड के बीच 12 टेस्ट मैच हुआ हैं जिसमें भारत की टीम केवल 1 टेस्ट मैच जीत पाने में सफल रही है और 4 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा 7 टेस्ट मैच दोनों टीमों के बीच ड्रा पर समाप्त हुआ है।

भारत की टीम को आखिरी बार इस मैदान पर जीत साल 1971 में मिली थी जब भारतीय टीम ने 4 विकेट से इंग्लैंड को हरा पाने में सफल रहा था। इसके अलावा दोनों के बीच आखिरी बार भिड़ंत इस मैदान पर साल 2014 में हुई थी जिसमें इंग्लैंड की टीम ने एक पारी और 244 रन से जीत पाने में सफल रहा था। 

ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि लंदन के ओवल मैदान पर भारत 47 साल बाद कोई टेस्ट जीत पाता है या नहीं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार