England vs New Zealand Match Prediction, ICC T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 स्टेज का नवां मुकाबला शुक्रवार, 27 फरवरी को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:00 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच आखिरी टी20 इंटरनेशनल साल 2025 में ऑकलैंड में खेला गया था जो कि बारिश के कारण पूरा नहीं हो पाया था। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 3.4 ओवर में 1 विकेट खोकर 38 रन बनाए थे। बताते चलें कि ये तीन मैचों की सीरीज इंग्लैंड ने 1-0 से जीतकर अपने नाम की थी।
ENG vs NZ, T20 World Cup 2026: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - शुक्रवार, 27 फरवरी 2025
समय - 07:00 PM IST
वेन्यू - आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो
R.Premadasa Stadium, Colombo Pitch Report
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 का नवां मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीम रन चेज़ करना थोड़ा ज्यादा पसंद करती है। इस मैदान पर अब तक कुल 65 टी20 इंटरनेशनल खेले गए हैं जिसमें से 36 रन चेज़ और 28 रन डिफेंड करने वाली टीमों ने जीते। बताते चलें कि यहां T20I में पहली इनिंग का औसत स्कोर 145 रन रहा है।
ENG vs NZ T20 Head To Head Record
कुल - 30
इंग्लैंड - 17
न्यूजीलैंड - 10
बेनतीजा - 03
ENG vs NZ: Where to Watch?
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर देख पाएंगे। इसके अलावा आप OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर भी वर्ल्ड कप के मैच इन्जॉय कर सकते हो।
ENG vs NZ: Player to Watch Out For
इंग्लैंड की टीम से हैरी ब्रूक, विल जैक्स और लियाम डॉसन स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर न्यूजीलैंड टीम की तो ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र और मिचेल सेंटनर अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।
England vs New Zealand Probable Playing XI
England Probable Playing XI: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद।
New Zealand Probable Playing XI: टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैककोनी, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन।
England vs New Zealand Today's Match Prediction
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 का नवां मुकाबला इंग्लैंड की टीम जीतने के लिए फेवरेट रहेगी।
ENG vs NZ Match Prediction, T20 World Cup 2026, ENG vs NZ Pitch Report, Today's Match ENG vs NZ, ENG vs NZ Prediction, ENG vs NZ Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Injury Update of the match between England vs New Zealand
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।