साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच होने वाले पहले वनडे मैच को मेजबान टीम के एक खिलाड़ी के कोविड-19 पॉजिटिव निकलने के कारण रविवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। टीम का गुरुवार को आखिरी राउंड का टेस्ट किया गया जिसमें खिलाड़ी के कोविड से संक्रमित होने का पता चला।

Advertisement

मैच को स्थगित करने का फैसला इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) और मेजबान बोर्ड क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) की आम सहमति से लिया गया।

Advertisement

सीएसए ने एक बयान में कहा, "सीएसए और ईसीबी तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच को छह दिसंबर -2020 तक स्थगित करने की घोषणा करते हैं।"

बयान में कहा गया है, "यह फैसला साउथ अफ्रीका टीम के एक खिलाड़ी के कोविड-19 पॉजिटिव निकलने के बाद लिया है। गुरुवार को टीम के आखिरी राउंड के टेस्ट के दौरान खिलाड़ी के कोविड से संक्रमित होने का पता चला। सुरक्षा के नजरिए से, और दोनों टीमों, मैच अधिकारियों की बेहतरी के लिए सीएसए के सीईओ कुगांड्री गावेनडेर के साथ-साथ ईसीबी के सीईओ टॉम हैरीसन ने मैच को रविवार तक के लिए स्थगित करने का फैसला किया है।"

अब पहला मैच छह दिसंबर को जबकि दूसरा मैच सात तथा तीसरा मैच नौ दिसंबर को खेला जाएगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार