England vs Sri Lanka 2nd T20 Match Prediction: इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार, 17 सितंबर को कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार रात 11:00 बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि इन दोनों टीमों के बीच मौजूदा टी20 सीरीज का पिछला मुकाबला साउथैम्पटन के द रोज़ बाउल स्टेडियम में खेला गया था जहां इंग्लैंड ने 254 रन डिफेंड किए और श्रीलंका को 139 रनों से मात दी। इस मुकाबले के हीरो इंग्लिश कैप्टन हैरी ब्रूक थे, जिन्होंने 49 गेंदों पर 10 चौके 6 छक्के लगाकर नाबाद 114 रन बनाए थे।

ENG vs SL 2nd T20: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - गुरुवार, 17 सितंबर 2026
समय - 11:00 PM IST
वेन्यू - सोफिया गार्डन्स स्टेडियम, कार्डिफ

Sophia Gardens, Cardiff Pitch Report

कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स की पिच आमतौर पर गेंदबाज़ों के लिए अच्छी मानी जाती है। यहां गेंद थोड़ी रुककर आती है और उछाल भी हर बार एक जैसा नहीं रहता। तेज़ गेंदबाज़ सही लेंथ पर गेंद डालकर और कटर का इस्तेमाल करके बल्लेबाज़ों को परेशान कर सकते हैं। वहीं, स्पिनर्स को भी पिच से टर्न और ग्रिप मिलने की उम्मीद रहेगी।

ENG vs SL T20 Head To Head Record

कुल - 19
इंग्लैंड - 15
श्रीलंका - 04

ENG vs SL 2nd T20 : Where to Watch?

इंग्लैंड-श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर Sony Sports Networks पर देख पाएंगे। इसके अलावा भारतीय क्रिकेट फैंस इन मुकाबलों को OTT प्लेटफॉर्म Sony LIV और FanCode App पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।

ENG vs SL 2nd T20: Player to Watch Out For

इंग्लैंड की टीम से जोस बटलर, हैरी ब्रूक और जेमी ओवरटन स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर श्रीलंका टीम की तो पथुम निसांका, दासुन शनाका और ईशान मलिंगा अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।

England vs Sri Lanka 2nd T20 Probable Playing XI

England T20 Probable Playing XI: जोस बटलर (विकेटकीपर), एन्यूरिन डोनाल्ड, हैरी ब्रूक (कप्तान), टॉम बैंटन, जॉर्डन कॉक्स, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोश टंग, सोनी बेकर।

Sri Lanka T20 Probable Playing XI: पथुम निसांका, कामिल मिशारा (विकेटकीपर), लाहिरु उदारा, चरिथ असलांका (कप्तान), दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, कामिंदु मेंडिस, महेश थीक्षाना, डुनिथ वेलालागे, ईशान मलिंगा, दुष्मंथा चमीरा।

England vs Sri Lanka Today's Match Prediction

इस टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।

ENG vs SL 2nd T20 Match Prediction, Pitch Report, Today Match Prediction, ENG vs SL Predicted XIs, Playing XI, Cricket Tips, Injury Update, England vs Sri Lanka Match Preview

Also Read: LIVE Cricket Score

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार