England vs West Indies Match Prediction, ICC T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 15वां मुकाबला बुधवार, 11 फरवरी को इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:00 बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच आखिरी टी20 इंटरनेशनल साल 2025 में खेला गया था जहां साउथेम्प्टन के मैदान पर इंग्लैंड ने 249 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य बचाते हुए वेस्टइंडीज को 37 रनों से धूल चटाई थी। 

ENG vs WI, T20 World Cup 2026: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - बुधवार, 11 फरवरी 2025
समय - 07:00 PM IST
वेन्यू - वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

Wankhede Stadium, Mumbai Pitch Report

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 15वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीम रन डिफेंड करना खूब पसंद करती है। इस मैदान पर अब तक कुल 15 टी20 इंटरनेशनल खेले गए हैं जिसमें से 8 रन डिफेंड और 7 रन चेज़ करने वाली टीमों ने जीते। बताते चलें कि यहां T20I में पहली पारी का औसत स्कोर 177 रन रहा है।

ENG vs WI T20 Head To Head Record

कुल - 38
इंग्लैंड - 19
वेस्टइंडीज - 18
बेनतीजा - 01

ENG vs WI: Where to Watch?

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर देख पाएंगे। इसके अलावा आप OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर भी वर्ल्ड कप के मैच इन्जॉय कर सकते हो।

ENG vs WI: Player to Watch Out For

इंग्लैंड की टीम से जोस बटलर, फिल साल्ट, और सैम करन स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर वेस्टइंडीज टीम की तो शिमरोन हेटमायर, शेरफेन रदरफोर्ड, और रोमारियो शेफर्ड अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।

England vs West Indies Probable Playing XI

England Probable Playing XI: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, ल्यूक वुड।

West Indies Probable Playing XI: ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, अकील हुसैन, शमर जोसेफ, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती।

England vs West Indies Today's Match Prediction

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 15वां मुकाबला इंग्लैंड की टीम जीतने के लिए फेवरेट रहेगी।

ENG vs WI Match Prediction, T20 World Cup 2026, ENG vs WI Pitch Report, Today's Match ENG vs WI, ENG vs WI Prediction, ENG vs WI Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Injury Update of the match between England vs West Indies

Also Read: LIVE Cricket Score

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार