महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 बस आने ही वाला है। इस टूर्नामेंट का दसवां संस्करण इंग्लैंड में होने वाला है और टूर्नामेंट से पहले, इग्लैंड ने अपनी टी-20 वर्ल्ड कप टीम का ऐलान भी कर दिया है। इस मल्टी नेशन टूर्नामेंट के लिए नैट साइवर-ब्रंट को इंग्लैंड का कप्तान बनाया गया है। ये उनका सातवां टी-20 वर्ल्ड कप होने वाला है और वो चाहेंगी कि कप्तान के रूप में ट्रॉफी अपने नाम करें।

Advertisement

इसके साथ ही 18 साल की स्पिनर टिली कोर्टीन-कोलमैन को भी टी-20 वर्ल्ड कप की टीम में शामिल किया गया है, जबकि लॉरेन फाइलर और इसी वोंग भी टी-20 वर्ल्ड कप में अपना डेब्यू करेंगी। इसके साथ ही डैनी व्याट-हॉज अपना आठवां टी-20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए चुनी गई हैं। इंग्लैंड की हेड कोच शार्लेट एडवर्ड्स भी चुनी गई टीम से खुश हैं।

Advertisement

उन्होंने बताया कि टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम चुनना सबसे मुश्किल काम था। शार्लेट एडवर्ड्स ने कहा, "इसमें कोई शक नहीं कि इन 15 नामों तक पहुंचना बेहद मुश्किल रहा है। ये सिलेक्शन मीटिंग्स का सबसे मुश्किल दौर था जिसका मैं हिस्सा रही हूं क्योंकि चुनने के लिए खिलाड़ियों का पूल बहुत मज़बूत है और इतने सारे टैलेंटेड खिलाड़ियों ने टीम का हिस्सा बनने के लिए अपनी दावेदारी पेश की है और ठीक यही तो हम चाहते हैं।"

आगे बोलते हुए उन्होंने कहा, "विश्व-स्तरीय खेल का यही स्वभाव है और इन मुश्किल फ़ैसलों को लेने का जो सौभाग्य हमें मिला है, उसे हम हल्के में नहीं लेते। अपनी धरती पर टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन इस देश में खेल के लिए एक बेहद खास पल है। हम सभी इस बात से बहुत प्रेरित हैं कि खिलाड़ियों के इस समूह के लिए आगे क्या कुछ हो सकता है और वो इस गर्मियों में क्या कुछ हासिल कर सकते हैं।"

Also Read: LIVE Cricket Score

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए इंग्लैंड की महिला टीम: नैट साइवर-ब्रंट (कप्तान), लॉरेन बेल, एलिस कैप्सी, टिली कोर्टीन-कोलमैन, चार्ली डीन, सोफिया डंकले, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन फाइलर, डैनी गिब्सन, एमी जोन्स, फ्रेया केम्प, हीथर नाइट, लिन्से स्मिथ, इसी वोंग, डैनी व्याट-हॉज।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार