30 मई। वर्ल्ड कप 2019 के पहले मैच में इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को 104 रनों से हरा दिया। इंग्लैंड की टीम ने साउथ अफ्रीका को 312 रनों का लक्ष्य दिया था जिसे साउथ अफ्रीकी टीम हासिल नहीं कर पाए और 207 रनों पर ऑलआउट हो गई।

Advertisement

साउथ अफ्रीका की ओर से सबसे ज्यादा 68 रन क्विटंन डीकॉक ने बनाए। इसके अलावा रासी वैन डेर डुसैन ने 50 रन बनाए। वहीं आंदिले फेहुक्वायो ने 24 रनों की पारी खेलकर कुछ देर तक संघर्ष दिखाया।

Advertisement

इंग्लैंड की ओर से जोफ्रा ऑर्चर ने 3 विकेट चटकाए तो वहीं लियाम प्लंकट को 2 विकेट मिला। आदिल रशिद, मोईन इली और बेन स्टोक को 2 विकेट मिला।

गौरतलब है कि  इंग्लैंड ने विश्व कप-2019 के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 311 रन बनाए हैं।

द ओवल मैदान पर खेले जा रहे इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीत पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। इंग्लैंड के लिए बेन स्टोक्स ने सबसे ज्यादा 89 रन बनाए। उन्होंने 79 गेंदें खेलीं, जिन पर नौ चौके लगाए। 

कप्तान इयोन मोर्गन ने 60 गेंदों पर चार चौके और तीन छक्कों की मदद से 57 रन बनाए। जेसन रॉय ने 53 गेंदों पर 54 रन बनाए। जोए रूट ने 59 गेंदों पर 51 रनों की पारी खेली। उनकी पारी में पांच चौके शामिल रहे। 

Advertisement

दक्षिण अफ्रीका के लिए लुंगी नगिदी ने तीन, इमरान ताहिर और कागिसो राबादा ने दो-दो और आंदिले फेहुलक्वायो ने एक विकेट लिया।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार