Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Icc world cup 2019

Cricket Image for VIDEO : वो रनआउट जिसने तोड़े थे करोड़ों दिल, गुप्टिल से भी सुनिए धोनी के उस वर्ल्ड
Image Source: Google

VIDEO : वो रनआउट जिसने तोड़े थे करोड़ों दिल, गुप्टिल से भी सुनिए धोनी के उस वर्ल्ड कप रनआउट की कहानी

By Shubham Yadav November 15, 2022 • 11:33 AM View: 783

भारतीय क्रिकेट फैंस 2019 विश्व कप सेमीफाइनल में एमएस धोनी के रन आउट को आज भी नहीं भूल पाए हैं। ये वही रनआउट था जिसने करोड़ों दिलों को तोड़ दिया था और भारत वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल से बाहर हो गया था। भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच मैनचेस्टर में खेले गए इस सेमीफाइनल में एमएस धोनी जब तक थे भारत के जीतने की उम्मीद थी लेकिन धोनी के रनआउट होते ही भारत की उम्मीद खत्म हो गई थी।

मार्टिन गुप्टिल के करिश्माई थ्रो के चलते धोनी रनआउट हो गए थे और भारत अंततः 18 रन से मैच हार गया। इस घटना को तीन साल हो चुके हैं लेकिन आज भी भारतीय फैंस इस रनआउट को भूल नहीं पाए हैं। भारतीय टीम इस समय न्यूजीलैंड के दौरे पर है और टीम इंडिया पिछली कई हारों का बदला लेने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। हालांकि, सीरीज शुरू होने से पहले मार्टिन गुप्टिल और बाकी कीवी खिलाड़ियों ने धोनी के उस रनआउट पर अपनी राय बयां की है।

Related Cricket News on Icc world cup 2019