17 जून। इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय के चोट को लेकर एक बड़ी अपडेट आई है। खबर है कि जेसन रॉय इस वीक होेने वाले इंग्लैंड के मैच में नहीं खेल पाएंगे। गौरतलब है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच के दौरान जेसन रॉय को पीठ में समस्या हुई थी जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था।
Advertisement
ऐसे में अब नई अपडेट है कि जेसन रॉय एक सप्ताह के लिए बाहर हो गए हैं और अफगानिस्तान के खिलाफ मैच से बाहर हो गए हैं। आपको बता दें कि 18 जून को इंग्लैंड और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला होना है।
Advertisement
इसके बाद इंग्लैंड की टीम 21 जून को श्रीलंका के खिलाफ और 25 जून को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच खेलना है। जेसन रॉय के ना होने से यकिनन इंग्लैंड की टीम को बड़ा झटका लगा है।