खिलाड़ियों के प्रति फैंस का व्यवहार पिछले कुछ महीनों में बार-बार सवालों के घेरे में रहा है। क्रिकेटरों पर कई बार नस्लवादी हमले देखने को मिले हैं लेकिन अब इंग्लैंड और भारत के बीच लॉर्ड्स में चल रहे दूसरे टेस्ट मैच के दौरान एक और शर्मनाक हरकत सामने आई है।

Advertisement

इस बार, भारत के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल को फैंस के क्रोध का सामना करना पड़ा है। लॉर्ड्स टेस्ट के तीसरे दिन के पहले सत्र के दौरान जब राहुल बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे थे तब स्टेडियम में मौजूद कुछ फैंस ने उन पर शराब की बोतल के ढक्कन फेंके जिसके बाद राहुल ने इस घटना के बारे में कप्तान विराट कोहली को भी बताया।

Advertisement

इस घटना को देखकर कमेंटेटरों ने भी शर्मनाक बताया और कमेंट्री के दौरान ये भी कहा कि जब भारत के कप्तान विराट कोहली को इसके बारे में पता चला, तो वह भी खुश नहीं हुए। विराट ने इसके बाद तुरंत राहुल को इसे वापस उन्हीं फैंस के बीच में फेंकने के लिए इशारा किया। 

खबरों की माने तो भारतीय टीम ने इस घटना की सूचना मैदानी अंपायरों को दी थी और अभी तक इस मामले में आगे की जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, अगर केएल राहुल की बात करें, तो सीरीज में अब तक वो टीम इंडिया के लिए बल्ले से स्टार रहे हैं और लॉर्ड्स में चल रहे टेस्ट की पहली पारी में भी शानदार शतक बना चुके हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार