इंग्लैंड के खिलाफ रांची टेस्ट में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा से फैंस को काफी उम्मीदें थी लेकिन वो पहली पारी में सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए। जिम्मी एंडरसन की गेंद पर रोहित के बल्ले का किनारा लगा और विकेटकीपर बेन फोक्स ने आसान सा कैच पकड़कर औपचारिकता को पूरा किया। रोहित जब आउट होकर पवेलियन जा रहे थे तभी इंग्लिश फैंस उन्हें ट्रोल करते नजर आए।

Advertisement

इस समय सोशल मीडिया पर बार्मी-आर्मी का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि रोहित जब पवेलियन की तरफ जा रहे होते हैं तभी इंग्लिश फैंस रोहित शर्मा को बाय-बाय कह रहे होते हैं। इस घटना का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

Advertisement

अगर इस मुकाबले की बात करें तो इंग्लिश टीम ने टॉस जीतकर रांची टेस्ट में पहले बैटिंग करने का फैसला किया था जिसके बाद उन्होंने जो रूट की शतकीय पारी के दम पर 104.5 ओवर में 353 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय टीम ने यशस्वी के अर्धशतक के दम पर दूसरे दिन टी-ब्रेक तक 4 विकेट के नुकसान पर 131 रन बना लिये हैं। खबर लिेखे जाने तक भारतीय टीम 222 रनों से पीछे है।

Also Read: Live Score

एक बार फिर से यशस्वी जायसवाल पर सभी की निगाहें होंगी क्योंकि भारत अपने चार विकेट गंवा चुका है। इन 4 विकेटों में रोहित शर्मा, शुभमन गिल, रजत पाटीदार और रविंद्र जडेजा के बड़े विकेट शामिल हैं। फिलहाल जायसवाल और सरफराज खान क्रीज़ पर हैं और अगर इस जोड़ी ने भारत के लिए एक बड़ी साझेदारी नहीं की तो इस टेस्ट में भारत पिछड़ सकता है। ऐसे में दूसरे दिन का तीसरा और आखिरी सेशन काफी अहम होने वाला है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार