ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर ब्रैड हॉग (Brad Hogg) ने इयोन मोर्गन (Eoin Morgan) की तारीफ की है और कहा है कि बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने पूरे आईपीएल-13 में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के मध्य क्रम को अपने कंधों पर उठाया है। मोर्गन ने रविवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मैच में नाबाद 68 रनों का पारी खेलते हुए कोलकाता को 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 191 रनों के स्कोर तक पहुंचाया। कोलकाता ने यह मैच 60 रनों से अपने नाम कर अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है।

Advertisement

हॉग ने ट्वीट किया, "कोलकाता के दो दिन काफी चिंता वाले। हां, पैट कमिंस ने शानदार काम किया लेकिन टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा प्रभावित मोर्गन ने किया जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट में मध्य क्रम का भार अपने कंधों पर उठाए रखा और शुभमन गिल का साथ दिया।"

Advertisement

मोर्गन ने इस सीजन कोलकाता के लिए 418 रन बनाए हैं। उनसे पहले गिल हैं जिन्होंने 440 रन बनाए हैं। पैट कमिंस ने 14 मैचों में 12 विकेट लिए हैं। कोलकाता के लिए इस सीजन में सबसे ज्यादा विकेट वरुण चक्रवर्ती ने लिए हैं। वरुण ने 13 मैचों में 17 विकेट अपने नाम किए हैं।

कोलकाता इस समय 14 मैचों में 14 अंक लेकर चौथे स्थान पर है और प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार