क्रिकेट का खेल एक ऐसा खेल है जहां विकेटों के बीच दौड़ काफी मायने रखती है और इसीलिए खिलाड़ी अपने खेल के साथ-साथ अपनी फिटनेस पर भी काफी मेहनत करते हैं। एक रनआउट मैच का रुख पलटने का माद्दा रखता है इसीलिए टीमें इस बात का ध्यान रखती हैं कि बल्लेबाज किसी भी तरीके से आउट हो जाएं लेकिन रनआउट ना हो, लेकिन ज़रा सोचिए कि अगर किसी टीम के एक या दो नहीं बल्कि आधी से ज्यादा टीम रनआउट हो जाए तो क्या वो टीम मैच जीत सकती है?

Advertisement

आपका जवाब होगा नहीं, लेकिन यहां आप गलत साबित हो गए हैं क्योंकि 6 रनआउट होने के बावजूद वो टीम मैच जीत गई। इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक टीम के 6 खिलाड़ी रनआउट हो जाते हैं लेकिन इसके बावजूद वो टीम मैच जीत जाती है। 

Advertisement

ये वीडियो यूरोपियन क्रिकेट लीग का है जहां टी-10 टूर्नामेंट में कैटालुनिया रेड और सोहल हॉस्पीटलेट के बीच मैच था। इस मैच में कैटालुनिया रेड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर्स में 86 रन बनाए थे और लक्ष्य का पीछा करने उतरी सोहल हॉस्पीटलेट ने 6 रनआउट होने के बावजूद 8 विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। इस मैच में हार-जीत से ज्यादा हॉस्पीटलेट की रनिंग सुर्खियों में रही।

एक पारी में 6 रनआउट देखकर ये पता चलता है कि बल्लेबाजों में कोई भी तालमेल नहीं था और इस टीम की किस्मत अच्छी रही कि आधी से ज्यादा टीम के रनआउट होने के बावजूद वो मैच जीत गए। इस समय इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस काफी शेयर कर रहे हैं और आप इसे नीचे देख सकते हैं।

Also Read: Live Score

इस मैच में बेशक हॉस्पीटलेट की टीम को जीत मिल गई लेकिन इस टीम के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया। हॉस्पीटलेट की टीम के नाम पर एक पारी में सबसे ज्यादा रनआउट का शर्मनाक रिकॉड दर्ज हो गया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार