European Cricket Championship: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं उनके रिकॉर्ड उनके कौशल को बयां करते हैं। रन रोकना हो या विकेट लेना शायद ही गेंदबाजी के दौरान ऐसा कुछ काम हो जो जसप्रीत बुमराह नहीं कर सकते हों। गेंदबाजी करते वक्त बुमराह के पास कई ट्रिक्स हैं, वहीं उनका सबसे अलग एक्शन उनकी डिलीवरी को और भी घातक बना देता है।

Advertisement

इस बीच यूरोपियन क्रिकेट लीग से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की तरह गेंदबाजी करता हुआ नजर आ रहा है। वायरल वीडियो में गेंदबाज को बुमराह की तरह एक्शन के साथ गेंदबाजी करते देखा जा सकता है। उनका रन-अप काफी हद तक बुमराह ही जैसा है वहीं उनकी गेंद को रिलीज करना भी बुमराह की याद दिलाता है।

Advertisement

इस क्लिप के सामने आने के बाद फैंस काफी प्रभावित हुए और इस गेंदबाज ने भी काफी लाइमलाइट बटोरी। वहीं अगर जसप्रीत बुमराह की बात करें तो फिलहाल वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए नजर आ रहे हैं। जसप्रीत बुमराह ने अपने पहले 11 मैचों में 16 विकेट लिए हैं। 

5 बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस प्लेऑफ़ में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रही है। 11 मैचों में पांच जीत के साथ, मुंबई इंडियंस की टीम फिलहाल पांचवें स्थान पर है। प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए मुंबई को अपने लगभग सभी मैच जीतने होंगे। मुंबई के लिए चुनौती बहुत बड़ी है और अन्य टीमें उन्हें हल्के में नहीं ले सकती है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार