इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर वनडे में 125 रन की पारी खेलने के बाद ऋषभ पंत हीरो बन चुके हैं। हर कोई उनका मुरीद बन चुका है और उन्हें उनकी इस शानदार पारी के लिए बधाई भी दे रहे हैं। इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने कुछ ऐसा कहा है जो भारतीय फैंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आएगा।

Advertisement

इस मैच से पहले पंत की व्हाइट बॉल फॉर्म को लेकर काफी चिंतित थे। मैनचेस्टर वनडे से पहले भारत के लिए 26 वनडे और 50 टी20 में, पंत ने केवल आठ अर्धशतक बनाए थे। लेकिन 24 वर्षीय पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज फिनाले में 125 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेलकर मेला लूट लिया। उनकी इस पारी में 16 चौके और दो छक्के भी शामिल थे।

Advertisement

कॉट बिहाइंट यूट्यूब चैनल से बातचीत के दौरान लतीफ ने कहा, 'उसका तो चला तो चांद तक, नहीं तो शाम तक। हम सब उसके बारे में जानते हैं। वो स्टंपिंग से भी बच गया। जोस बटलर भी उसी श्रेणी में आते हैं। लेकिन मैं ये जरूर कहूंगा कि उनकी बल्लेबाजी बेहतरीन थी, खासकर तेज गेंदबाजों के खिलाफ, जो संतुलन उन्होंने अपने प्रदर्शन में दिखाया और ये पहली बार नहीं है जब हमने ऐसा देखा है। ये पिछले वाला इंग्लैंड दौरा, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में ऋषभ ने शानदार काम किया।”

आगे बोलते हुए उन्होंने कहा, “कभी-कभी जब वो जल्दी आउट हो जाता है, लोग उसकी बल्लेबाजी पर सवाल उठाते हैं। लेकिन कभी-कभी वो इस तरह से बल्लेबाजी करता है कि कोई भी उसे नहीं रोक सकता। इसलिए मैंने बार-बार कहा, वो विकेटकीपरों के ब्रायन लारा हैं और उन्होंने आज यह साबित कर दिया। कुल मिलाकर, वो एक मिश्रित प्रदर्शन करता है - कभी-कभी वो मैच जीतने वाली पारी खेलता है और सबको मंत्रमुग्ध कर देता है। ”

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार