दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) का कहना है कि अतिरिक्त जिम्मेदारी टीम के नवनियुक्त कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को आईपीएल के इस सीजन के लिए प्रेरित करेगी।

Advertisement

पंत को टीम के नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर की जगह कप्तान नियुक्त किया गया था। अय्यर चोटिल होने के कारण आईपीएल में नहीं खेल सकेंगे।

Advertisement

पोंटिंग ने कहा, "मुझे लगता है कि पंत के लिए अतिरिक्त जिम्मेदारी अच्छी है। वह ऐसे व्यक्ति हैं जिन्हें जिम्मेदारी लेना पसंद है इसलिए मैं उत्साहित हूं कि वह इसे किस तरह संभालेंगे। लेकिन ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं लगता कि पंत को ज्यादा मदद लेने की जरूरत पड़ेगी।"

ऑस्ट्रेलिया टीम के पूर्व कप्तान ने कहा कि यह कोचिंग स्टाफ का तथा सीनियर खिलाड़ियों का काम है कि वह नवनियुक्त कप्तान की हर संभव मदद और उनका समर्थन करें।

उन्होंने कहा, "मेरा मानना है कि अगर हम पंत से पहले मैच से पहले तक कप्तानी को लेकर ज्यादातर चर्चा करेंगे तो हमें टूर्नामेंट में ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जहां भी जरूरत पड़े वहां पंत की मदद करना मेरा, अन्य कोचों और सीनियर खिलाड़ियों के काम का बड़ा हिस्सा है। ऐसा ना सिर्फ ट्रेनिंग में बल्कि मैच के दौरान भी करना है।"

पोंटिंग ने कहा, "मैंने पंत के कौशल को तब पहचाना जब मेरी पहली बार उनसे निगाहें मिली थीं। वह अभी सही रास्ते पर है और पिछले छह-सात महीनों में उनका खेल बेहतरीन रहा है।"

Advertisement

टीम के कोच ने कहा कि वह टीम के खिलाड़ियों से खुश हैं और उन्हें भरोसा है दिल्ली की टीम इस सीजन में बेहतर करेगी।

पोंटिंग ने कहा, "हमारी टीम में जो खिलाड़ी हैं उससे मैं खुश हूं और मुझे लगता है कि हम इस बार आईपीएल का खिताब जीत सकते हैं। मैं और टीम के खिलाड़ी इसलिए यहां आए हैं।"

उन्होंने कहा, "हमने चर्चा की और हमारे बीच जीतने पर ही बात हुई कि टीम पिछले साल की तुलना में किस तरह एक कदम और आगे बढ़ सकती है।"
 

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार