आईपीएल में मुंबई इंडियंस के तरफ से खेलने वाले धाकड़ ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड और कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक ने अभी कुछ दिनों पहले ही अपने लुक में बदलाव किया था। उन्होंने ये बदलाव "ब्रेक द बियर्ड " चैलेंज के तहत किया था। 

Advertisement

अब इस लिस्ट में चेन्नई सुपर किंग्स के शानदार बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस और मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या का भी नाम जुड़ गया है।  इन दोनों ने अपने-अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक वीडियो पोस्ट की थी जिसमें वो पहले पूरी दाढ़ी में दिख रहे थे लेकिन बाद में वो एक नए लुक के साथ सबके सामने आए। 

Advertisement


फाफ डु प्लेसिस ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के साथ एक कैप्शन में लिखा, "सीएसके आ गई  है। हमारे 'ब्रेक द बियर्ड' स्वैग को देखिये।  देखते है अब इसे कौन करेगा। 

क्रुणाल पांड्या ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, " खेल की तरह ये मेरा नया बियर्ड स्टाइल भी बढ़िया है। एमआई  की पलटन क्या बोलती है इस बारे में।" 

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार