Faf du Plessis All Time RCB XI: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का आगाज शनिवार, 28 मार्च से होने वाला है जिसका पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद (RCB vs SRH) के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले साउथ अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज़ फाफ डु प्लेसिस (Faf du Plessis) ने RCB की ऑल टाइम इलेवन का चुनाव किया है।

Advertisement

विराट कोहली को नहीं चुना ओपनर: फाफ डु प्लेसिस ने अपनी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ऑल टाइम बेस्ट इलेवन में विराट कोहली को सलामी बल्लेबाज़ की पॉजिशन नहीं दी है क्योंकि उन्होंने क्रिस गेल के साथ खुद को ओपनर बैटर के तौर पर चुना है। बता दें कि फाफ साल 2022 से लेकर साल 2024 तक RCB टीम का अहम हिस्सा रहे जहां उन्होंने 45 मैचों में 15 हाफ सेंचुरी ठोककर 1,636 रन बनाए। IPL टूर्नामेंट में उनके नाम 154 मैचों में 4,773 रन दर्ज हैं।

Advertisement

उन्होंने विराट को नंबर-3, रजत पाटीदार को नंबर-4 और एबी डी विलियर्स को नंबर-5 की पॉजिशन के लिए चुना है। इसके अलावा उन्होंने विकेटकीपर के तौर पर अनुभवी खिलाड़ी दिनेश कार्तिक का चुनाव किया है, जो कि साल 2026 में आरसीबी के साथ बैटिंग कोच और मेंटर के तौर पर जुड़े हुए हैं। 

इन घातक गेंदबाज़ों को नहीं दी जगह: फाफ की RCB XI में कुल पांच खिलाड़ी शामिल हैं, जो कि गेंदबाज़ी करने की काबिलियत रखते हैं। इनमें ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या, स्पिन गेंदबाज़ युजवेंद्र चहल और नई गेंद को लहराने वाले भुवनेश्वर कुमार, लंबे कद के तेज गेंदबाज़ जोश हेजलवुड और रफ्तार के सौदागर मोहम्मद सिराज शामिल हैं।

जान लें कि फाफ की टीम में हर्षल पटेल को जगह नहीं मिली है जिन्होंने आरसीबी के लिए बतौर तेज गेंदबाज़ सबसे ज्यादा 80 गेंदों में 99 विकेट झटके। इसके अलावा उन्होंने अनिल कुंबले, डेल स्टेन और मिचेल स्टार्क जैसे वर्ल्ड क्लास बॉलर्स को भी नज़रअंदाज़ किया है।

फाफ डु प्लेसिस की RCB की ऑल टाइम इलेवन: क्रिस गेल, फाफ डु प्लेसिस, विराट कोहली, रजत पाटीदार, एबी डी विलियर्स, दिनेश कार्तिक, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, युजवेद्र चहल, मोहम्मद सिराज।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

आईपीएल 2026 के लिए आरसीबी की पूरी टीम: विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, जितेश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, अभिनंदन सिंह, जैकब बेथेल, नुवान तुषारा, रसिख डार, स्वप्निल सिंह, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, सात्विक देसवाल, मंगेश यादव, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओट्सवाल, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार