Faf du Plessis Picks His All Time Combined CSK-RCB XI: साउथ अफ्रीका के दिग्गज क्रिकेट फाफ डु प्लेसिस (Faf du Plessis) ने अपनी ऑल टाइम सीएसके-आरसीबी की कंबाइंड इलेवन का चुनाव किया है। गौरतलब है कि इस टीम में उन्होंने खुद को जगह नहीं दी है, जबकि वो आईपीएल टूर्नामेंट में इन दोनों ही टीमों का लंबे समय तक हिस्सा रह चुके हैं।

Advertisement

CSK के 7 खिलाड़ी किए टीम में शामिल: फाफ डु प्लेसिस ने सीएसके-आरसीबी की अपनी ऑल-टाइम कंबाइंड इलेवन में चेन्नई सुपर किंग्स के कुल 7 खिलाड़ी चुने हैं। उन्होंने सीएसके टीम का हिस्सा रहे, मुरली विजय, सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धोनी, रविंद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, रविचंद्रन अश्विन और जोश हेजलवुड को चुना है। गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज़ जोश हेजलवुड आईपीएल में मौजूदा समय में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा हैं।

Advertisement

RCB के इन खिलाड़ियों को दी जगह: फाफ ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम से कुल पांच खिलाड़ी चुने हैं, जो कि कोई और नहीं बल्कि यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल, महान बल्लेबाज़ विराट कोहली, मिस्टर 360 एबी डी विलियर्स, स्विंग के किंग भुवनेश्वर कुमार और सीएसके-आरसीबी दोनों टीमों का हिस्सा रहें घातक तेज गेंदबाज़ जोश हेजलवुड हैं।

RCB के महान बॉलर को नहीं किया शामिल: शायद आपको यकीन नहीं होगा, लेकिन फाफ ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दिग्गज गेंदबाज़ युवजेंद्र चहल को अपनी टीम में नहीं चुना है, जो कि आरसीबी के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 113 आईपीएल में आरसीबी के लिए 139 विकेट झटके हैं। उनके अलावा कोई भी गेंदबाज़ आरसीबी के लिए 100 या उससे ज्यादा विकेट हासिल नहीं कर पाया है।

Also Read: LIVE Cricket Score

फाफ डु प्लेसिस द्वारा चुनी हुई सीएसके-आरसीबी की कंबाइंड इलेवन: क्रिस गेल, मुरली विजय, विराट कोहली, सुरेश रैना, एबी डी विलियर्स, महेंद्र सिंह धोनी, रविंद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार