चंडीगढ़, 17 जुलाई| हाल ही में चंडीगढ़ में फर्जी श्रीलंका टी-20 लीग का मैच आयोजित करने के मामले में गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी रवींद्र डांडीवाल को शुक्रवार को छह सप्ताह की अंतरिम जमानत मिल गई। डांडीवाल और दो अन्य को एक दिन पहले ही पंजाब की एक अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेजा दिया था। डांडीवाल कथित तौर पर अंतर्राष्ट्रीय टेनिस मैच फिक्सिंग में आरोपी हैं।

Advertisement

उनके वकील आर.एस. सराव ने मोहाली जिले के खार में न्यायिक मजिस्ट्रेट अंकिता गुप्ता की अदालत में एक याचिका दाखिल कर जमानत हासिल की, जिसमें कहा गया था कि न तो एफआईआर में डांडीवाल का नाम है और न ही पुलिस ने उनके पास से किसी तरह के सबूत बरामद किए हैं।

Advertisement

डांडीवाल के वकील ने साथ ही कहा कि इस मामले में डांडीवाल के खिलाफ सीधे तौर पर कोई शिकायत नहीं है।

अदालत ने साथ ही पिछले सप्ताह ही दिल्ली से गिरफ्तार किए गए एक अन्य आरोपी दुर्गेश को भी छह सप्ताह की अंतरिम जमानत दे दी।

पांच दिन की पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद दोनों आरोपियों को गुरुवार को ही न्यायिक हिरासत में भेजा गया था, जहां दोनों ने जमानत की मांग की थी और अदालत ने इस मामले में शुक्रवार तक अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

दुर्गेश पर आरोप है कि उन्होंने फर्जी श्रीलंका टी 20 लीग मैचों के प्रसारण के लिए कथित तौर पर कैमरे सप्लाई किए थे।

Advertisement

बीसीसीआई की रडार पर चल रहे डांडीवाल ने हाल ही में 29 जून को युवा टी-20 लीग का मैच आयोजित किया था जो यूट्यूब पर दिखाया गया था। बीसीसीआई की भ्रष्टाचार रोधी इकाई (एसीयू) की टीम पिछले सप्ताह ही डांडीवाल से पूछताछ करने के लिए मोहाली पहुंची थी।

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ खिलाड़ी राज्य की राजधानी से 15 किलोमीटर दूर सवारा गांव में क्रिकेट अकादमी में मैच खेल रहे थे। इस मैच को श्रीलंका की युवा टी-20 लीग का मैच बता कर प्रसारित किया जा रहा था। खिलाड़ी मास्क पहने थे और कोरनावायरस से बचने का नाटक कर रहे थे।

इससे पहले पुलिस ने राजू और पंकज को भी गिरफ्तार किया है, जिन्होंने इस मैदान को स्ट्रोकर्स क्रिकेट संघ से 33,000 रुपये देकर बुक किया था। फर्जी क्रिकेट मैच की खबर परमिंदर सिंह की शिकायत पर आई।

Advertisement

प्रेस विज्ञप्ति में एसएसपी ने कहा था कि इस मामले में खरार पुलिस थाने में पंकज और अन्य के खिलाफ 2 जुलाई को भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 120बी और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। पंकज ने अपने दूसरे नाम गोल्डी का उपयोग करते हुए मैदान बुक किया और 29 जून से पांच जुलाई के बीच खेले जाने वाले टूर्नामेंट के लिए चार टीमें बनाई थी।

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने इस मामले में अपनी संलिप्ता से पहले ही इनकार कर दिया है।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार