आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है और इसी बीच गुजरात टाइटंस के कैंप से एक दिलचस्प नजारा सामने आया है। टीम के स्टार लेग स्पिनर राशिद खान ने एक फैन के साथ ऐसा मजेदार पल शेयर किया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में प्रैक्टिस सेशन के बाद एक युवा फैन राशिद खान के पास ऑटोग्राफ लेने पहुंचा। इस दौरान फैन ने राशिद खान को जुम्मे की नमाज़ के बाद घर पर दावत का न्योता दिया। जब राशिद खान ने पूछा कि खाने में क्या खास है, तो फैन ने पहले उनकी पसंद पूछी, फिर बताया कि वह उनके लिए अम्मी से कहकर बिरयानी बनवाएगा। राशिद खान ने भी अपने अंदाज में जवाब देते हुए मुस्कुराकर कहा, “मैं आपको मैसेज करूंगा बिरयानी के लिए।” उनका यह जवाब सुनते ही आसपास मौजूद लोग हंस पड़े और यह पल खास बन गया।
VIDEO:
अफगानिस्तान के इस गेंदबाज का यह हल्का-फुल्का अंदाज दिखाता है कि मैदान के बाहर वह कितने डाउन-टू-अर्थ और फ्रेंडली हैं। जहां एक तरफ वह अपनी घातक गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं, वहीं दूसरी तरफ उनका यह व्यवहार फैंस के साथ खास कनेक्शन बनाता है।
आईपीएल करियर की बात करें तो राशिद खान ने 136 मैचों में 23.83 की औसत से 158 विकेट चटकाए हैं। हालांकि पिछला सीजन उनके लिए ज्यादा खास नहीं रहा था, जिसमें उन्होंने 15 मैचों में सिर्फ 9 विकेट ही लिए और उनका इकॉनमी रेट 9.34 का रहा।
गुजरात टाइटंस इस सीजन अपने अभियान की शुरुआत 31 मार्च को पंजाब किंग्स के खिलाफ करेगी। पिछले सीजन टीम प्लेऑफ तक पहुंची थी, लेकिन एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस से हारकर खिताब से चूक गई थी। ऐसे में इस बार टीम एक बार फिर ट्रॉफी जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
Also Read: LIVE Cricket Score
आईपीएल 2026 के लिए गुजरात जायंट्स का स्क्वाड
शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, टॉम बैंटन, ग्लेन फिलिप्स, निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद अरशद खान, साई किशोर, जयंत यादव, जेसन होल्डर, साई सुदर्शन, शाहरुख खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर सिंह बराड़, इशांत शर्मा, अशोक शर्मा, कुलवंत खेजरोलिया, ल्यूक वुड, राहुल तेवतिया, राशिद खान।