भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में होने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले नेट्स में जमकर पसीना बहा रहे हैं। विराट के प्रैक्टिस सेशन से कई वीडियो और तस्वीरें भी सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में एक फैनगर्ल का वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें वो विराट कोहली का नाम चिल्ला रही है। 

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया में भारतीय टीम के प्रैक्टिस सेशन के दौरान भी कई फैंस खिलाड़ियों को देखने के लिए स्टेडियम में पहुंचे हुए हैं और इसी दौरान विराट के फैंस भी उनकी एक झलक पाने के लिए पहुंचे हुए थे। इस वायरल वीडियों में देखा जा सकता है कि विराट कोहली प्रैक्टिस करने के लिए अपना हेलमेट निकाल रहे होते हैं और तभी पास में खड़ी फैनगर्ल जोर से चिल्लाते हुए विराट को अपनी तरफ देखने के लिए कहती है।

Advertisement

ये फैनगर्ल वीडियो में कहती है, 'विराट एक बार देख लो।' इस फैनगर्ल की ये बात सुनकर उसके पास में खड़े लोग भी अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं। इस मज़ेदार वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।

वहीं, अगर मेलबर्न टेस्ट की बात करें तो इस मैदान पर विराट कोहली का प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर अब तक तीन टेस्ट मैच खेले हैं जिनमें 6 पारियों में 52.7 की औसत से उनके बल्ले से 316 रन निकले हैं। इस दौरान विराट के बल्ले से तीन मैचों में एक शतक और दो अर्धशतक भी देखने को मिले हैं। इतना ही नहीं, 2014 में खेले गए मेलबर्न टेस्ट में विराट ने 2 पारियों में 111.5 की औसत से 223 रन बनाए थे जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है।

हालांकि, मौजूदा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में विराट एक शतक के अलावा कुछ खास नहीं कर पाए हैं। अब तक खेले गए तीनों मैचों में उन्होंने 5 पारियां खेली हैं जिसमें उनके बल्ले से 31.50 की औसत से सिर्फ 126 रन निकले हैं। ऐसे में फैंस उनसे मेलबर्न में एक और शतक की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार