आईपीएल 2022 के 37वें मुकाबले में लखनऊ सुपरजाएंट्स की टीम ने मुंबई इंडियंस को 36 रन से हराकर अंक तालिका में टॉप-4 में जगह बना ली। मुंबई की टीम ये मुकाबला हारने के साथ ही लगातार आठ हार के आंकड़े तक पहुंच गई है। इस मैच में वैसे तो कई घटनाएं देखने को मिली लेकिन जब कीरोन पोलार्ड आउट हुए तो कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर फैंस काफी भड़के हुए नज़र आ रहे हैं।

Advertisement

इस मैच में क्रुणाल पांड्या ने कीरोन पोलार्ड का विकेट चटकाया और विकेट लेने के बाद वो पोलार्ड के ऊपर चढ़ गए। हालांकि, अपना विकेट गंवाने के बाद पोलार्ड गमगीन थे और लगातार अपनी टीम को हारते हुए देखकर कैसा लगता है, ये कहानी उनका चेहरा बयां कर रहा था। हालांकि, पोलार्ड के आउट होने के तुरंत बाद, जब पांड्या ने एनिमेटेड जश्न मनाया तो ये फैंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया।

Advertisement

पोलार्ड जिस तरह से पवेलियन की तरफ जा रहे थे वो काफी निराश थे और ये पांड्या की किस्मत अच्छी रही कि उन्होंने कुछ रिएक्ट नहीं किया वरना शायद इस मैच में एक और घटना देखने को मिल सकती थी। फैंस तो यहां तक कह रहे हैं कि क्रुणाल पांड्या को थप्पड़ भी पड़ सकता था। वहीं, भारत के पूर्व क्रिकेटर्स पार्थिव पटेल और आऱपी सिंह भी पांड्या की इस हरकत से नाखुश दिखे।

आइए देखते हैं कि फैंस किस तरह से क्रुणाल पांड्या पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार