भारत के लिए टी-20 वर्ल्ड कप 2022 अब तक काफी शानदार रहा है। जहां पहले मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 4 विकेट से शिकस्त दी वहीं दूसरे मुकाबले में नीदरलैंड को 56 रनों से हराया। नीदरलैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) उर्फ डीके विकेट के पीछे काफी सुस्त नजर आए थे। नीदरलैंड की पारी के दौरान दिनेश कार्तिक ने स्टंपिंग का आसान मौका गंवाया। उसी का वीडियो क्लिप इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

Advertisement

नीदरलैंड के बल्लेबाज कॉलिन एकरमैन ने क्रीज से बाहर निकलकर अक्षर पटेल की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की। हालांकि, दाएं हाथ के बल्लेबाज अक्षर की गेंद से पूरी तरह से गच्चा खा गए और गेंद स्टंप्स के पीछे डीके के पास चली गई। लेकिन, दिनेश कार्तिक समय पर रिएक्शन नहीं दे सके और स्टंपिंग करने से चूक गए।

Advertisement

दिनेश कार्तिक के मौका चूकने के तुरंत बाद, स्टेडियम में फैंस अचानक, 'धोनी, धोनी' के नारे लगाने लगे। ये वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वहीं अगर मैच की बात करें तो भारत ने नीदरलैंड को रोहित शर्मा, विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव के अर्धशतक के दमपर हराने में कामयाबी पाई।

नीदरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 179 रन बनाए। विराट कोहली ने सबसे ज्यादा नाबाद 62 रनों की पारी खेली। जवाब में नीदरलैंड की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। नीदरलैंड की टीम 123 रन ही बना सकी और मुकाबले को हार गई। भारत को अपना अगला मैच रविवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलना है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार