टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में मिली हार ने करोड़ों भारतीयों को ऐसा ग़म दिया है जिसे भुलाने में काफी लंबा समय लगने वाला है। हालांकि, जिन खिलाड़ियों ने पूरे वर्ल्ड कप में अपने प्रदर्शन से निराश किया उनमें केएल राहुल का नाम सबसे ऊपर है क्योंकि उनसे जो उम्मीदें थी वो उन पर बिल्कुल भी खरे नहीं उतरे। राहुल के खराब प्रदर्शन की वजह से उनकी गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी को भी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।
इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में हार के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेट टीम के उप-कप्तान के एल राहुल की एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें ये दोनों डिनर डेट पर नज़र आ रहे हैं। ये तस्वीर देखकर फैंस काफी भड़क उठे हैं और उन्होंने केएल राहुल की जमकर क्लास लगाई है।
कथित तौर पर ये तस्वीर सेमीफाइनल मुकाबले से तीन से चार दिन पहले का है जहां टीम डिनर करने के लिए एक रेस्तरां पहुंची थी। राहुल-अथिया की वायरल तस्वीर को देखकर फैंस उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक फैन ने तो यहां तक कह दिया है कि राहुल को अब अथिया के साथ इडली बेचनी चाहिए क्योंकि क्रिकेट इसके बस की बात नहीं है। वहीं, कुछ और फैंस ने भी बेरहमी से राहुल को ट्रोल किया। आइए देखते हैं कि फैंस किस तरह से अपना गुस्सा ज़ाहिर कर रहे हैं।