भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे के लिए यूके में लैंड हो चुकी है और भारत के ऑल फॉर्मैट कप्तान रोहित शर्मा भी इंग्लैंड पहुंच चुके हैं। रोहित ने इंग्लैंड में पहुंचने के बाद कई फैंस के साथ फोटो भी खिंचवाई लेकिन उन्हें क्या पता था कि उनका ये फोटो खिंचवाना ही उनकी ट्रोलिंग का कारण बन जाएगा। 

Advertisement

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम इंग्लैंड के दौरे पर है जहां टीम इंडिया एक टेस्ट, तीन टी20 और तीन वनडे मैच खेलेगी। ऐसे में खिलाड़ी इंग्लैंड में पहुंचकर वहां के माहौल से जुड़ने की कोशिश में जुट चुके हैं लेकिन रोहित शर्मा इंग्लैंड क्या पहुंचे फैंस उन्हें देखकर बवाल मचाने लगे। सोशल मीडिया पर लोग ये देखकर हैरान रह गए कि वायरल हुई तस्वीर में रोहित कितने अनफिट दिख रहे हैं।

Advertisement

फैंस के साथ वायरल तस्वीर को देखकर फैंस के एक ग्रुप ने रोहित की फिटनेस का मजाक बनाना शुरू कर दिया और कहा कि भारत के कप्तान को फिट रहने की जरूरत है क्योंकि वो ऐसे तो कप्तान की तरह नहीं दिखता है। वहीं, कुछ यूज़र्स ने उन्हें अपनी फिटनेस और शरीर की देखभाल नहीं करने के लिए लापरवाह कहा। आइए देखते हैं कि फैंस किस तरह से रोहित का मज़ाक उड़ा रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार