India vs New Zealand 3rd T20I Records: अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) और वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने मंगलवार(27 अक्टूबर) को वेलिंग्टन के हेनरी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 इंटरनेशनल में कई वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिए। 

टी-20 इंटरनेशनल में टीम के सबसे तेज 50 रन\

भारतीय टीम के 2.2 ओवर में 50 रन पूरे कर लिए। इसके साथ ही टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 50 रन पूरे करने वाली टीमों में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गई। भारत से पहले 2019 में पपुआ न्यू गिनी ने और 2021 में रोमानिया की टीम ने भी 2.2 ओवर में 50 रन पूरे किए थे।  

T20I में सबसे तेज़ टीम 50 (ओवरों के हिसाब से)

2.2 - पापुआ न्यू गिनी बनाम वानुअतु, पोर्ट मोरेस्बी, 2019

2.2 - रोमानिया बनाम सर्बिया, सोफिया, 2021

2.2 - भारत बनाम न्यूज़ीलैंड, वेलिंगटन, 2026

2.3 - फिलीपींस बनाम इंडोनेशिया, बाली, 2023

2.4 - न्यूज़ीलैंड बनाम स्कॉटलैंड, द ओवल, 2009

2.4 - न्यूज़ीलैंड बनाम इंग्लैंड, ऑकलैंड, 2019

2.4 - साउथ अफ़्रीका बनाम वेस्ट इंडीज़, सेंचुरियन, 2023

टी-20 इंटरनेशनल में टीम के सबसे तेज 100 रन

इसके बाद भारतीय टीम ने 5 ओवर में 100 रन का आंकड़ा छू लिया। यह टी-20 इंटरनेशनल में किसी भी टीम द्वारा बनाए गए सबसे तेज 100 रन है। इससे पहले 2021 में सर्बिया के खिलाफ हुए मैच में 5.2 ओवर में 100 रन पूरे किए थे। 

T20I में सबसे तेज़ टीम शतक

5 ओवर - भारत बनाम न्यूज़ीलैंड, वेलिंगटन, 2026

5.2 ओवर - रोमानिया बनाम सर्बिया, सोफिया, 2021

5.3 ओवर - साउथ अफ़्रीका बनाम वेस्टइंडीज़, सेंचुरियन, 2023

5.3 ओवर - ऑस्ट्रेलिया बनाम स्कॉटलैंड, एडिनबर्ग, 2024

5.5 ओवर - ज़िम्बाब्वे बनाम गैम्बिया, नैरोबी, 2024

5.5 ओवर - इंग्लैंड बनाम साउथ अफ़्रीका, ओल्ड ट्रैफ़र्ड, 2025

टी-20 इंटरनेशनल में पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन

पावरप्ले (1 से 6 ओवर) में भात ने 118 रन बनाए, जो टी-20 इंटरनेशनल में किसी भी टीम द्वारा पावरप्ले में किसी भी टीम द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं। इससे पहले 2021 में रोमानिया ने सर्बिया के खिलाफ हुए मैच में 5.4 ओवर में बिना किसी नुकसान के 116 रन बनाए थे।  

भारतीय पारी के पहले ओवर मे जैकब डफी ने 26 रन खर्च किए, जो टी-20 इंटरनेशन  पारी के पहले ओवर में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा रन देने का रिकॉर्ड है। इससे पहले मई 2023 में जिब्राल्टर के खिलाफ माल्टा के वरुण थामोथरम भी पहले ओवर में 26 रन लुटा चुके हैं।

किसी पूर्ण सदस्य टीम के गेंदबाज द्वारा पारी के पहले ओवर में दिए गए रनों की बात करें, तो अगला सबसे महंगा ओवर 24 रन का है। केमार रोच ने 2010 में सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले ओवर में 24 रन दिए थे।

Also Read: LIVE Cricket Score

गौरतलब है कि अभिषेक और वैभव की जोड़ी ने मिलकर पहले विकेट के लिए 7.1 ओवर में 133 रनों की साझेदारी की। अभिषेक ने शानदार शतक जड़ते हुए 38 गेंदों में 113 रन की पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 13 छक्के जड़े। वहीं वैभव ने 19 गेंदों में 4 चौकों और 4 छक्कों की बदौलत 45 रन बनाए। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार