24 अक्टूबर,(CRICKETNMORE)। वेस्टइंडीज के खिलाफ विशाखापत्तनम में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने एक खास वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। कोहली ने अपनी पारी में 31 रन बनाते ही भारत की सरजमीं पर 4000 रन पूरे कर लिए। 

Advertisement

कोहली अपने देश में सबसे कम पारियों में 4000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं, उन्होंने सिर्फ 78 पारियों में यह मुकाम हासिल किया है। इस मामले में उन्होंने एबी डी विलियर्स को पीछे छोड़ा हैं, जिन्होंने 91 पारियां खेलकर अपने देश साउथ अफ्रीका में 4000 रन पूरे किए थे। 

Advertisement

92 पारियों के साथ मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। वह भारत के तीसरे क्रिकेटर हैं जिसने अपनी सरजमीं में वनडे में 4000 रन बनाए हैं। महेंद्र सिंह धोनी उनसे पहले ये कारनामा कर चुके हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार