वनडे इंटरनेशनल में बल्लेबाज एक से बढ़कर एक नए-नए कीर्तिमान स्थापित करते हैं और उसी में से एक है 10,000 रन के आकड़े को छूना। वनडे इंटरनेशनल में बहुत कम बल्लेबाज ही ऐसे होते हैं जो अपने क्रिकेट करियर को लंबा लेके जाते हैं और इस कीर्तिमान को अपने नाम करते हैं।  

Advertisement

आइये जानते है ऐसे  टॉप-5 बल्लेबाजों के नाम जिन्होंने सबसे तेज 10000 रन बनानें में सफल रहे हैं।

 
Advertisement

सचिन तेंदुलकर

 

वनडे में सबसे कम परियों में 10000 रन बनाने का रिकॉर्ड महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम है। सचिन ने 31 मार्च साल 2001 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंदौर के मैदान पर कुल 259 पारियों में अपने वनडे करियर के 10,000 रन पूरे किये।

 

 सौरव गांगुली

Advertisement

लंबे समय तक भारतीय बल्लेबाजी के स्तंभ रहे सौरव गांगुली ने वनडे करियर के 10,000 रन 263 पारियों में पूरे किये। गांगुली ने यह कारनामा 3 अगस्त साल 2005 को श्रीलंका के खिलाफ दाम्बुला वनडे में कर दिखाया था।

 

रिकी पोंटिंग

Advertisement

इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर वर्ल्ड के सबसे सफल कप्तान और बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक रिकी पोंटिंग विराजमान हैं। पोंटिंग ने 24 मार्च 2007 को बास्टेयर के मैदान पर साउथ अफ्रीका के विरुद्ध 266 पारियों में 10,000 रनों के आकड़े को छुआ। 

 

जैक्स कैलिस

वर्ल्ड के नंबर एक ऑलराउंडर जैक्स कैलिस ने 23 जनवरी साल 2009 को सिडनी के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध कुल 272 पारियों में अपने वनडे करियर के 10,000 रन पूरे कर लिए थे।

 
Advertisement

 महेंद्र सिंह धोनी

इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर वर्ल्ड के बेस्ट फिनिशर महेंद्र सिंह धोनी का नाम आता है। धोनी ने अपने वनडे करियर के 10,000 रन 273 पारियों में 14 जुलाई साल 2018 को इंग्लैंड के खिलाफ ऐतिहासिक लॉर्ड्स के मैदान पर पूरा किया।    

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार