Razaullah Dismissed Joe Root: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला बुधवार (9 सितंबर) से बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले दिन पाकिस्तान की पहली पारी सिर्फ 133 रन पर सिमट गई, लेकिन गेंदबाजी में टीम ने अच्छी वापसी करते हुए इंग्लैंड को भी शुरुआती झटके जल्दी दे दिए। 

Advertisement

इंग्लैंड की पारी की शुरुआत भी बल्लेबाजी में उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। टीम ने 24 रन के स्कोर तक अपने दो विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज और कप्तान जो रूट मैदान पर उतरे।

जो रूट अभी क्रीज पर टिकने की कोशिश ही कर रहे थे कि पाकिस्तान के 21 वर्षीय डेब्यूडेंट तेज गेंदबाज रज़ाउल्लाह (Razaullah) ने उन्हें अपना शिकार बना लिया। खास बात यह रही कि रज़ाउल्लाह का यह टेस्ट ही नहीं, बल्कि इंटरनेशनल क्रिकेट में भी डेब्यू मुकाबला है। रज़ाउल्लाह इंग्लैंड की पारी का 12वां ओवर लेकर गेंदबाजी करने आए। उन्होंने जो रूट के खिलाफ स्टंप्स को निशाना बनाते हुए लेंथ गेंद डाली। गेंद पिच पर पड़ने के बाद हल्की सी अंदर की तरफ आई और रूट क्रीज में ही फंस गए। गेंद रूट के बल्ले को छकाते हुए सीधे उनके फ्रंट पैड पर जा लगी। पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने जोरदार अपील की और अंपायर ने भी तुरंत अपनी उंगली उठा दी।

हालांकि, जो रूट को इस फैसले पर भरोसा नहीं था और उन्होंने तुरंत DRS का सहारा लिया। अल्ट्राएज में बल्ले से गेंद के संपर्क का कोई सबूत नहीं मिला। इसके बाद बॉल ट्रैकिंग ने भी साफ कर दिया कि गेंद स्टंप्स से टकरा रही थी। यानी फैसले को बदलने की कोई गुंजाइश नहीं थी। रूट 18 गेंदों में सिर्फ 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे और इंग्लैंड का स्कोर 38 रन पर 3 विकेट हो गया। 

VIDEO:

इससे पहले पाकिस्तान की पहली पारी में बल्लेबाज पूरी तरह फ्लॉप रहे थे। टीम के आठ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। सऊद शकील ने 47 गेंदों में 43 रन बनाकर पाकिस्तान की तरफ से सबसे बड़ी पारी खेली, जबकि मोहम्मद अब्बास ने निचले क्रम में 21 रन का योगदान दिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

इंग्लैंड की तरफ से जोश टंग ने चार विकेट अपने नाम किए। ओली रॉबिन्सन और जोफ्रा आर्चर ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन-तीन विकेट हासिल किए।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार