15 जनवरी, पुणे (CRICKETNMORE) लाइव स्कोर एक तरफ जहां कोहली ने शतक जमाकर कमाल कर दिया त वही केदार जाधव ने अपने होम ग्राउंड पर अपने वनडे करियर का दूसरा शतक जमाकर क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया। VIDEO: बेन स्टोक्स ने अपनी शातिर चाल से चेस मास्टर कोहली को किया आउट
केदार जाधव 120 रन बनाकर आउट हुए। केदार जाधव ने इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए केवल 65 गेंद पर शतक जमाया।
65 गेंद पर शतक लगाताक केदार जाधव ने युवराज सिंह के एक खास रिकॉर्ड क बिल्कुल करीब पहुंच गए थे। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में भारत के तऱफ से तेजी शतक जमाने का रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम था। युवी ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में साल 2008 मे राजकोट के मैदान पर खेलते हुए केवल 64 गेंद पर शतक ठोककर इतिहास लिख दिया था।
इसके अलावा जाधव ने इतनी तेजी से शतक जमाकर सुरेश रैना और के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। रैना ने साल 2014 में कार्डिफ के मैदान पर खेलते हुए केवल 74 गेंद पर शतक जमाया था।