पुणे, 24 फरवरी > । दूसरे टेस्ट मैच में भारत की हार निश्चित रूप से दिखाई दे रही है। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 4 विकेट पर 141 रन बना लिए हैं। इस लिहाज से भारत पर ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अबतक 296 रन की बढ़त बना ली है। OMG: कोहली एंड कंपनी इस वजह से जीत सकती है पुणे टेस्ट..

Advertisement

कंगारु कप्तान स्टीव स्मिथ लगातार अच्छा खेल रहे हैं । स्मिथ ने अपने टेस्ट करियर का 21 वां अर्धशतक जमाया। स्मिथ लगातार भारत के लिए मुसीबत बनते जा रहे हैं। VIDEO: कैसे जडेजा की इस हैरान करने वाली गेंद पर भौचक्का रह गए स्टीव स्मिथ

Advertisement

स्टीव स्मिथ ने भारत के खिलाफ रचा ये खास रिकॉर्ड►

 

कंगारु कप्तान टेस्ट क्रिकेट में भारत के खिलाफ खेलते हुए 1000 रन बनानें में सफल हो गए हैं। इतनी ही नहीं स्टीव स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट की 14 पारियों में ही 1000 रन पूरे कर लिए हैं।

इस मामले में स्टीव स्मिथ ने श्रीलंका के जयवर्धने और ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। तीनों बल्लेबाजों ने भारत के खिलाफ केवल 14 पारी खेलकर 1000 रन बनाए।

Advertisement

वैसे भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेजी से 1000 रन बनानें वाले बल्लेबाज वेस्टइंडीज के सर एवर्टन वीक्स हैं जिन्होंने केवल 9 पारियों में भारत के खिलाफ 1000 रन पूरे कर लिए थे। दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के यूनिस खान हैं जिनके नाम 1000 रन भारत के खिलाफ 11 पारियों में है। जिम्बाब्वे के एंडी फ्लॉवर ने ऐसा कारनामा 13 पारियों में किया है। वेस्टइंडीज के रोहन कन्हाई ने 15 टेस्ट पारियों में भारत के खिलाफ 1000 रन बनाए हैं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार