25 मार्च, धर्मशाला(CRICKETNMORE)।  भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने 20वां शतक जमा दिया। स्मिथ ने 150 गेंद पर शतक जमाने में सफल रहे। भारत के खिलाफ स्मिथ 1402 रन 10 टेस्ट मैचों में बना चुके हैं। इसके साथ – साथ भारत में विदेशी बल्लेबाज के द्वारा भारत के खिलाफ एक सीरीज में सर्वाधिक शतक जमाने के मामले में हाशिम अमला और कुक के बराबर आ गए हैं। VIDEO: टेस्ट करियर में पहला विकेट लेने के बाद कुलदीप यादव हुए इमोशनल, खुलेआम रोने लगे

Advertisement

हाशिम अमला और कुक के अलावा स्मिथ ने 3 – 3 शतक एक सीरीज में जमाने में सफल रहे।  वैसे इस मामले में सर एवर्टन वीकस ने भारत में 1 सीरीज में 4 शतक जमाए थे।

Advertisement

स्टीव स्मिथ ने 99 टेस्ट पारियों में 20 टेस्ट शतक जमाने में सफल रहे। टेस्ट करियर में सबसे तेजी से 20 शतक जमाने के मामले में स्मिथ चौथे नंबर पर है। सर डॉन ब्रेडमैन ने 55 पारियों में 20 शतक जमाए थे तो वहीं सुनील गावस्कर ने 93 पारियों में 20 टेस्ट शतक जमाने में सफल रहे थे इसके अलावा मैथ्यू हेडन ने 95 पारियों में 20 शतक जमाने में सफल रहे थे।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार