आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में खेले जा रहे 27वें मैच में न्यूज़ीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया। ऐसे में कीवी फैंस एक बार फिर से फिन एलेन के बल्ले से आतिशबाज़ी देखने की उम्मीद लगाए बैठे थे लेकिन श्रीलंका के सामने वो पहले ही ओवर में आउट हो गए।

Advertisement

शायद श्रीलंका ने भी ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड का वो मैच देखा था जिसमें फिन एलेन ने कंगारू गेंदबाज़ों की पिटाई की थी इसीलिए उन्होंने मैच का पहला ही ओवर अपने ट्रंपकार्ड महीश थीक्षणा को दिया और थीक्षणा ने भी अपने कप्तान के इस फैसले को गलत साबित नहीं होने दिया और ओवर की चौथी ही गेंद पर फिन एलेन को क्लीन बोल्ड करके श्रीलंका को पहला विकेट दिला दिया।

Advertisement

इस ओवर की चौथी गेंद पर एलेन ने पीछे हटकर खेलने की कोशिश की लेकिन वो गेंद को पूरी तरह से मिस कर गए और बोल्ड हो गए। आउट होने से पहले एलेन ने सिर्फ 3 गेंदों में 1 रन बनाया। एलेन को बोल्ड करने के बाद थीक्षणा ने अपने ट्रेडमार्क स्टाइल में विकेट को सेलिब्रेट किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है।

वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो पॉइंट्स टेबल के लिहाज से इस मैच की अहमियत काफी बढ़ चुकी है क्योंकि अगर श्रीलंका की टीम ये मैच जीती तो वो ग्रुप 1 में टॉप पर पहुंच जाएंगे और कीवी टीम नंबर 2 पर खिसक जाएगी और अगर केन विलियमसन की टीम ये मैच जीती तो वो ना सिर्फ पॉइंट्स टेबल पर नंबर वन बने रहेंगे बल्कि सेमीफाइनल की तरफ भी एक मज़बूत कदम बढ़ा देंगे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार