एमएस धोनी पर बिहार के कोर्ट में दर्ज हुआ केस, बढ़ सकती है मुश्किल; जानें पूरा मामला

Updated: Wed, Jun 01 2022 12:26 IST
Cricket Image for एमएस धोनी पर बिहार के कोर्ट में दर्ज हुआ केस, बढ़ सकती है मुश्किल; जानें पूरा मामल (Image Source: Google)

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर सुर्खियों में है। एमएस धोनी पर बिहार के बेगूसराय में डीएस इंटरप्राइजेज के मालिक नीरज कुमार निराला ने केस दर्ज किया है जिस वज़ह से अब धोनी की मुश्किलें बढ़ सकती है। हाल ही में धोनी को आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हुए देखा गया था।

दरअसल, ये मामला दो कंपनियों के बीच आपसी विवाद से जुड़ा है जिसमें महेंद्र सिंह धोनी भी फंसते नज़र आ रहे हैं। डीएस इंटरप्राइजेज के मालिक ने न्यू ग्लोबल उपजवर्धक लिमिटेड के सात लोगों समेत धोनी पर चेक बाउंस होने के कारण केस दर्ज किया है। नीरज निराला ने आरोप लगाया है कि साल 2021 में उन्होंने 36 लाख 86 हजार रुपय देकर फर्टिलाइज का मार्केटिंग करने वाली कंपनी का सीएनएफ लिया था। लेकिन इसके बाद काफी कोशिशों के बावजूद प्रोडक्ट नहीं बिका, जिसके बाद विवाद के कारण कंपनी ने अपना फर्टिलाइजर वापस ले लिया। लेकिन जो चेक नीरज निराला की कंपनी को मिला वह बैंक में बाउंस हो गया।

चेक बाउंस होने के बाद डीएस इंटरप्राइजेज ने न्यू ग्लोबल उपजवर्धक लिमिटेड को लीगल नोटिस भेजा जिसका उन्हें कोई भी जवाब नहीं दिया गया। यही वज़ह है जिस कारण नीरज निराला ने बिहार के बेगूसराय में धोनी समेत कंपनी के सात लोगों पर केस दर्ज करवाया है। बता दें कि धोनी इस कंपनी के प्रोडेक्ट का विज्ञापन करते है जिस वज़ह से उन्हें भी निशाने पर लिया गया है।

Also Read: स्कोरकार्ड

गौरतलब है कि बिता समय धोनी ने के लिए क्रिकेट के मैदान पर भी चुनौतीपूर्ण रहा है। एमएस की कप्तानी में चार बार आईपीएल का खिताब हासिल करने वाली चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस सीज़न केवल 4 मुकाबले ही जीत सकी थी।

ये भी पढ़े: टूटा बांग्लादेशी कप्तान, श्रीलंका से हार के बाद छोड़ दी कप्तानी

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें