16 जून। रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ कमाल करते हुए अपने वनडे करियर का 24वां शतक ठोक दिया है। रोहित शर्मा ने 85 गेंद पर शतक जमाने का कमाल करने में सफल रहे हैं।

Advertisement

रोहित ने अपनी शतकीय पारी में 9 चौके और 3 छक्के जमाने में सफल रहे हैं। इस समय भारतीय टीम का स्कोर 1 विकेट पर 181 रन पर पहुंच गया है। इस समय 31 ओवर का खेल खेला जा चुका है।

Advertisement

भारत का एक मात्र विकेट केएल राहुल के रूप में गिरा। केएल राहुल 57 रन बनाकर आउट हुए। आपको बता दें कि इस वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा का दूसरा शतक है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ रोहित ने शतक जमाया था।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार