श्रीलंका के खिलाफ मंगलवार (12 सितंबर) को एशिया कप 2023 के सुपर 4 मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम 49.1 ओवर में 213 रनों पर ऑलआउट हो गई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करने के बाद भारतीय टीम की शुरूआत अच्छी रही और पहले विकेट के लिए रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने 80 रन जोड़े। लेकिन इसके बाद 133 रन के अंदर सभी  10 विकेट गिर गए। 

Advertisement

श्रीलंका के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए वा वेल्लालागे ने 10 ओवर में 40 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। वहीं असलंका ने 7 ओवर में 14 रन देकर 4 विकेट अपने खाते में डाले। वहीं महीश तीक्षणा ने 1 विकेट लिया। श्रीलंका के लिए सभी 10 विकेट स्पिनर ने चटकाए। 49 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब एक वनडे मैच में भारत ने सभी 10 स्पिनरों के खिलाफ गवांए हैं। 

Advertisement

भारत के लिए रोहित ने सबसे ज्यादा 53 रन बनाए। वहीं केएल राहुल ने 39 रन और ईशान किशन ने 33 रन की पारी खेली। भारत के छह खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाए। अक्षर पटेल ने 26 रन बनाए। जिसके चलते टीम इंडिया का स्कोर 200 के पार पहुंचाया। 

14वीं बार ऑलआउट

Also Read: Live Score

श्रीलंका ने लगातार 14वें वनडे मैच में विरोधी टीम को ऑलआउट किया है, जो कि एक रिकॉर्ड है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की टीम है, जिन्होंने लगातार 10 वनडे मैच में विरोधी टीम को ऑलआउट किया है। 
 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार