India vs England Manchester Test Record: भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले गए एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट मैच को ड्रॉ करा दिया। पहली पारी में 311 रन के विशाल अंतर से पिछड़ने के बाद भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 425 रन बनाए और इंग्लैंड के जीत के सपने को तोड़ दिया। बता दें कि दूसरी पारी में भारतीय टीम ने अपने पहले दो विकेट 0 पर ही गवा दिए थे।  इस मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों के कुछ खास रिकॉर्ड बनाए, आइए जानते हैं। 

Advertisement

पहली बार हुआ ऐसा

Advertisement

भारतीय टेस्ट क्रिकेट के 93 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब एक टेस्ट की दूसरी पारी में तीन बल्लेबाजों ने शतक जड़ने का कारनामा किया है। रविंद्र जडेजा ने नाबाद 107 रन, वॉशिंगटन सुंदर ने नाबाद 101 रन और शुभमन गिल ने 103 रन की पारी खेली।  

SENA में पहली बार

SENA यानी साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड औऱ ऑस्ट्रेलिया, पहली बार ऐसा हुआ है जब इन चारों में किसी भी देश में खेलते हुए भारत के चार बल्लेबाजों ने एक पारी में 90 या उससे ज्यादा रन की पारी खेली है।  बता दें कि दूसरी पारी में भारत के लिए केएल राहुल ने भी 90 रन की शानदार पारी खेली थी। 

विदेश में पहली बार

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

पहली बार ऐसा हुआ है जब विदेशी सरजमीं पर खेले गए एक टेस्ट मैच में भारत के नंबर 4, नंबर 5 औऱ नंबर 6 बल्लेबाज ने शतक जड़ने का कारनामा किया है। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार