मुंबई, 29 जून (CRICKETNMORE)| साउथ अफ्रीका दौरे के लिए इंडिया-ए क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी गई है। अखिल भारतीय वरिष्ठ चयन समिति ने गुरुवार को बैठक कर टीम की घोषणा की। इस वनडे त्रिकोणीय श्रृंखला के दौरान इंडिया-ए टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया-ए और साउथ अफ्रीका-ए टीम भी शामिल है।

Advertisement

इस दौरे में इंडिया-ए टीम मेजबान साउथ अफ्रीका के साथ दो टेस्ट मैच खेलेगी।

Advertisement

इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर क्रुणाल पांड्या और बासिल थम्पी को पहली बार राहुल द्रविड़ की इंडिया-ए टीम में जगह मिली है। दोनों खिलाड़ियों को 16 सदस्यीय वनडे टीम में शामिल किया गया है। PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

ऑस्ट्रेलिया-ए और साउथ अफ्रीका-ए टीम के खिलाफ वनडे मैचों के लिए भारतीय टीम की कमान मनीष पांडे को सौंपी गई है। वहीं टेस्ट मैचों के लिए टीम की कप्तानी करुण नायर संभालेंगे।

इस सीरीज में 26 जुलाई को इंडिया-ए टीम का सामना ग्रोएंकलूफ में ऑस्ट्रेलिया-ए से होगा और इसके बाद 28 जुलाई को इंडिया-ए मेजबान टीम साउथ अफ्रीका-ए से भिड़ेगी। PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

इसके बाद 30 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया-ए और साउथ अफ्रीका-ए टीम आपस में भिड़ेंगी। इसके बाद चौथे मैच में इंडिया-ए टीम का सामना एकबार फिर ऑस्ट्रेलिया-ए से होगा।

Advertisement

आगे देखें पूरी टीम

 

साउथ अफ्रीका-ए और इंडिया-ए के बीच वनडे मैच तीन अगस्त और इसके बाद पांच अगस्त को ऑस्ट्रेलिया-ए खिलाफ खेला जाएगा।

आठ अगस्त को त्रिकोणीय सीरीज का फाइनल मैच खेला जाएगा। इसके बाद साउथ अफ्रीका-ए और इंडिया-ए के बीच पहला चारदिवसीय टेस्ट मैच 12 अगस्त से शुरू होगा और यह 15 अगस्त को पूरा होगा। PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

Advertisement

इसके बाद दोनों टीमों के बीच दूसरा चारदिवसीय टेस्ट मैच 19 से 22 अगस्त तक खेला जाएगा।

इंडिया-ए वनडे टीम : मनीष पांडे (कप्तान), मंदीप सिंह, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, दीपक हुड्डा, करुण नायर, क्रुणाल पांड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), विजय शंकर, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, जयंत यादव, बासिल थम्पी और मोहम्मद सिराज।

इंडिया-ए टेस्ट टीम : करुण नायर (कप्तान), प्रियांक पांचाल, अभिनव मुकुंद, श्रेयस अय्यर, अंकित बावने, सुदीप चटर्जी, ईशान किशन (विकेटकीपर), हनुमा विहारी, जयंत यादव, शाबाज नदीम, नवदीप सैनी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, अनिकेत चौधरी और अंकित राजपूत।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार