आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के आलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने कहा है कि लीग के 13वें सीजन में वह खुद को साबित करना चाहते हैं और टूर्नामेंट का लुत्फ उठाना चाहते हैं। स्टोइनिस ने रविवार को आईपीएल-13 के मैच में जरूरत पड़ने पर दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान दिया।

Advertisement

स्टोइनिस ने 21 गेंदों पर 53 रन बना कर दिल्ली को 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 157 रनों के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया और जब पंजाब को जीतने के लिए आखिरी तीन गेंदों पर एक रन चाहिए था तब स्टोइनिस ने आखिरी दो गेंदों पर दो विकेट लेकर मैच को सुपर ओवर में पहुंचा दिया।

Advertisement

सुपर ओवर में दिल्ली ने जीत दर्ज की। अपने प्रदर्शन के लिए स्टोइनिस मैन ऑफ द मैच चुने गए थे।

दोनों पारियों में गेम चेंजर साबित होने के बाद, स्टोइनिस ने कहा कि उनकी परिपक्वता ने उस दिन एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

स्टोइनिस ने कहा, " मैंने इस साल कुछ अच्छे प्रदर्शन किए थे और इससे मेरा आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ था और मैं इसी बढ़े हुए आत्मविश्वास के साथ आया हूं। लेकिन कुछ अन्य वर्षों की तुलना में मैं खुद पर कम जिम्मेदारी ले रहा हूं। कभी-कभी जब आप युवा होते हैं और आप जल्दी में होते हैं, तो आप अच्छा प्रदर्शन करना चाहते है।"

उन्होंने कहा, " इसलिए मुझे लगता है कि इस साल मैं खुद को साबित करना चाहता हूं और यह केवल एक खेल में, इसलिए हम देखेंगे। आप जल्द ही नायक से खलनायक बन सकते हैं, लेकिन हां, मेरा ध्यान सिर्फ इसका आनंद लेने पर है और भरोसा रखें कि मैं अच्छा करूंगा।"

Advertisement

31 वर्षीय ऑलराउंडर ने साथ ही कहा कि अपने बेसिक्स पर भरोसा करने से उन्हें काफी मदद मिली है।

स्टोइनिस ने कहा, "मुझे लगता है कि हर कोई इस स्तर पर क्रिकेट खेलता है। आप इसलिए इसे खेलते हैं क्योंकि आप इससे प्यार करते हैं। आप खेलना शुरू करते हैं जब आप एक बच्चे होते हैं, और वहां से आपकी यात्रा होती है, घर से दूर रहना और वहां स्पष्ट रूप से दबाव होता है। लेकिन मुख्य कारण यह है कि आप ऐसा करते हैं क्योंकि आप जो करते हैं उससे आप प्यार करते हैं। यह मुख्य कारण है।

स्टोइनिस ने आईपीएल में अब तक 30 मैचों में 17 विकेट चटकाने के अलावा 526 रन भी बनाए हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार