किंग्स इलेवन पंजाब को दो रन से हराने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के लेग स्पिनर सुनील नारायण ने कहा कि अंतिम ओवर में जब गेंद हवा में गई तो उन्हें ऐसा लगा कि उन्होंने गलती कर दी। कोलकाता नाइट राइडर्स ने शनिवार को शेख जाएद स्टेडियम में खेले गए आईपीएल-13 के एक रोमांचक मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को दो रनों से हरा दिया।

Advertisement

नारायण ने मैच के बाद कहा, " जब आखिरी गेंद हवा (ग्लेन मैक्सवेल के खिलाफ) में ऊपर गई, तो मुझे लगा कि मैं बाहर गेंदबाजी करने जा रहा हूं। मैंने इसे वाइड कर दी, लेकिन फिर मुझे लगा कि मैंने गलती कर दी है।"

Advertisement

पंजाब के गेंदबाजों ने पहले कोलकाता को बड़ा स्कोर नहीं करने दिया और 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 164 रन ही बनाने दिए। इस लक्ष्य को पंजाब हालांकि हासिल नहीं कर सकी और 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 162 रन ही बना सकी।

उन्होंने कहा, " यह सही नहीं है (मेरे लिए डेथ ओवरों में गेंदबाजी करना) लेकिन किसी को ऐसा करना होगा। मैं इसे अतीत में करने के आदी हूं। सांसें धड़कती रहती है, मैं शांत रहता हूं।"
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार