सनराइजर्स हैदराबाद के तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी ने शुक्रवार को आईपीएल इतिहास में एक अनोखा रिकॉर्ड बना डाला। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच की पहली ही गेंद पर शमी ने शेख रशीद को आउट कर चौथी बार किसी IPL पारी की पहली गेंद पर विकेट लिया। इससे पहले वह जैक्स कैलिस (2014), केएल राहुल (2022) और फिल सॉल्ट (2023) को भी पारी की पहली गेंद पर आउट कर चुके हैं। शमी अब IPL में पहली गेंद पर सबसे ज़्यादा बार विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बन गए हैं।

Advertisement

मोहम्मद शमी का IPL 2025 भले ही अब तक फीका रहा हो, लेकिन चेपॉक में उन्होंने इतिहास रचकर सबका ध्यान खींच लिया। शमी ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पारी की पहली ही गेंद पर शेख रशीद को स्लिप में अभिषेक शर्मा के हाथों कैच कराकर अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करवा दिया। वह IPL इतिहास में पहली गेंद पर चार बार विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज़ बन गए हैं।

Advertisement

इससे पहले शमी ने 2014 में जैक्स कैलिस, 2022 में केएल राहुल और 2023 में फिल सॉल्ट को पहली गेंद पर आउट किया था। IPL में कुल 41 गेंदबाज़ों ने पारी की पहली गेंद पर विकेट लिए हैं, लेकिन कोई भी शमी जैसी निरंतरता नहीं दिखा पाया।

आईपीएल में पारी की पहली गेंद पर आउट हुए बल्लेबाज़ (शमी द्वारा):

  • जैक कैलिस (कोलकाता नाइट राइडर्स), दुबई (2014)
  • केएल राहुल (लखनऊ सुपर जायंट्स), मुंबई (वानखेड़े) (2022)
  • फिल सॉल्ट (कोलकाता नाइट राइडर्स), अहमदाबाद (2023)
  • शेख रशीद (चेन्नई सुपर किंग्स), चेन्नई (2025)

आईपीएल में पारी की पहली गेंद पर सबसे ज़्यादा बार विकेट लेने वाले गेंदबाज़:

  • मोहम्मद शमी – 4 बार
  • लसिथ मलिंगा – 3 बार
  • अशोक डिंडा – 3 बार
  • प्रवीण कुमार – 3 बार
  • भुवनेश्वर कुमार – 3 बार
  • उमेश यादव – 3 बार
  • ट्रेंट बोल्ट – 3 बार
  • डिर्क नैनस – 2 बार
  • इरफान पठान – 2 बार
  • एलबे मोर्कल – 2 बार
  • हरभजन सिंह – 2 बार
  • पैट कमिंस – 2 बार
  • जहीर खान – 2 बार
  • रविचंद्रन अश्विन – 2 बार
  • दीपक चाहर – 2 बार

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

भले ही इस सीज़न में शमी का प्रदर्शन अब तक साधारण रहा हो – 8 मैचों में सिर्फ 6 विकेट – लेकिन इस उपलब्धि ने उनके अनुभव और क्लास को फिर से हाइलाइट कर दिया है। आईपीएल के इतिहास में अब तक लसिथ मलिंगा, भुवनेश्वर कुमार, ट्रेंट बोल्ट जैसे दिग्गज भी यह कारनामा तीन बार ही कर पाए हैं।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार