Srh bowling: Cricket News & Match Updates
IPL 2025: SRH के सीज़न का अंत धमाकेदार अंदाज़ में, क्लासेन की धुआंधार बैटिंग के कमाल से KKR को 110 रन से बुरी तरह रौंदा
IPL 2025 SRH vs KKR Highlights: धुआंधार बल्लेबाज़ी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL 2025 के अपने आखिरी लीग मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को 110 रन से करारी शिकस्त दी। पहले ट्रैविस हेड (76) और हेनरिक क्लासेन (105*) की तूफानी पारियों की मदद से SRH ने 278 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, फिर KKR को सिर्फ 168 रन पर रोक दिया। इस जीत के साथ हैदराबाद ने सीजन का अंत शानदार अंदाज़ में किया।
टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत से ही आक्रामक मंशा साफ दिख रही थी। ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा की जोड़ी ने सिर्फ 6 ओवर में बिना विकेट गंवाए 79 रन ठोक डाले। दोनों ने पहले विकेट के लिए 92 रन की पार्टनरशिप की। अभिषेक शर्मा ने 16 गेंदों में 32 रन की तेज़ पारी खेली, जबकि ट्रैविस हेड ने 40 गेंदों में 6 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 76 रन ठोके। इसके बाद हेनरिक क्लासेन ने तो तूफान ही ला दिया। क्लासेन ने सिर्फ 17 गेंदों में फिफ्टी और 37 गेंदों में सेंचुरी जड़ दी। उन्होंने कुल 105 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 9 छक्के शामिल रहे। SRH ने कुल 278/3 का स्कोर खड़ा किया। KKR की गेंदबाज़ी पूरी तरह फ्लॉप रही। Read More...
Related Cricket News for Srh bowling - Tesst
फॉर्म भले खराब हो, रिकॉर्ड मोहम्मद शमी के नाम! पारी की पहली गेंद पर बनाया अनोखा रिकॉर्ड
IPL 2025: ब्रेविस चमके पर बाकी फ्लॉप, चेन्नई की पारी 19.5 ओवर में 154 पर सिमटी, हर्षल पटेल ने झटके 4 विकेट
SRH के मनोहर ने हवा में उड़कर लपका कमाल का कैच, जायसवाल हैरान; देखिए VIDEO
WATCH: IPL से पहले ही 'तबाही', अभिषेक शर्मा के शॉट से टूटा कांच
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16