ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डेव व्हाटमोर को गुरुवार को नेपाल क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। ऑस्ट्रेलिया के लिए सात टेस्ट खेलने वाले व्हाटमोर लगभग सभी दक्षिण एशियाई देशों के साथ काम कर चुके हैं।

Advertisement

वह पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश के कोच रह चुके हैं। इसके अलावा वह जिम्बाब्वे के कोच भी रह चुके हैं। भारत में वह केरल की रणजी ट्रॉफी टीम को कोचिंग दे चुके हैं। इससे पहले वे 2007-2009 तक भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के निदेशक के तौर पर भी काम कर चुके हैं।

Advertisement

आईपीएल में वह कोलकाता नाइट राइडर्स के मुख्य कोच भी रह चुके हैं।

नेपाल क्रिकेट संघ ने एक बयान में कहा, "डेव इस नई चुनौती को लेने के लिए बेहद उत्सुक हैं। उनका मानना है कि नेपाल में काफी प्रतिभा है और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में उनका भविष्य अच्छा है।"

व्हाटमोर के कोच रहते ही श्रीलंका ने 1996 में विश्व कप जीता था। वह 2003 से 2007 तक बांग्लादेश के कोच रहे और इस टीम को एक मजबूत टीम बनाने में अहम योगदान दिया।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार