टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) अपनी कमेंटरी को लेकर चर्चा में हैं। बीते दिनों इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच चल रही वनडे सीरीज के दौरान दिनेश कार्तिक ने कमेंट्री के दौरान कुछ ऐसा कह दिया था जिसके बाद उनकी जमकर आलोचना हुई थी।

Advertisement

दिनेश कार्तिक ने कहा था, 'ऐसा लगता है कि ज्यादातर बल्लेबाज अपना बैट पसंद नहीं करते, वो दूसरे शख्स का बल्ला पसंद करते हैं। बैट पड़ोसी की बीवी की तरह होता है। वो हमेशा बेहतर फील कराता है।' हालांकि, बाद में दिनेश कार्तिक ने अपने इस कमेंट के लिए माफी भी मांगी थी।

Advertisement

माफी मांगने के बावजूद दिनेश कार्तिक को ट्रोल करने का सिलसिला अभी तक नहीं थमा है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज स्पिन गेंदबाज ब्रैड हॉग ने दिनेश कार्तिक को अब ट्रोल किया है। ब्रैड हॉग ने दिनेश कार्तिक पर तंज कसते हुए लिखा, 'दिनेश कार्तिक तुम्हारे पड़ोस वाले लोग अब हाई अलर्ट पर हैं।'

बता दें कि दिनेश कार्तिक ने WTC फाइनल मुकाबले में भी कमेंट्री की थी। दिनेश कार्तिक को उनकी कमेंट्री के लिए काफी तारीफ भी मिली थीं। फैंस को दिनेश कार्तिक के कमेंट्री करने का अंदाज काफी पसंद आया था। वहीं कई लोगों ने दिनेश कार्तिक की कमेंट्री सुनकर उन्हें कमेंटेटर का बॉस तक बताया था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार