24 अक्टूबर (CRICKETNMORE)| भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज अरुण लाल को मौजूदा घेरलू सीजन के लिए बंगाल क्रिकेट टीम का मेंटॉर नियुक्त किया गया है। अरुण लाल अपनी कप्तानी में बंगाल को 1989-90 में रणजी ट्रॉफी का खिताब भी दिला चुके हैं। उस साल बंगाल ने 51 साल बाद रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता था।
Advertisement
एक बयान के मुताबिक पहले दो रणजी ट्रॉफी मैचों के लिए बंगाल टीम और सहयोगी स्टाफ की घोषणा 26 अक्टूबर को की जाएगी।
Advertisement
बंगाल अपना पहला घरेलू मैच मध्यप्रदेश के खिलाफ खेलेगी जबकि हिमाचल प्रदेश के खिलाफ वह घर से बाहर अपना पहला मैच खेलेगी। अरुण लाल ने भारतीय टीम के लिए 16 टेस्ट मैच और 13 वनडे मैच खेले हैं।