भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही मौजूदा सीरीज में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आग उगल रहे हैं। जसप्रीत बुमराह ने 4 टेस्ट मैचों में 18 विकेट झटके हैं। वहीं ओवल टेस्ट मैच के पांचवें दिन के दूसरे स्पेल में बुमराह ने गजब की गेंदबाजी करते हुए 6 ओवर में 6 रन देकर 2 विकेट झटके। अपने इस स्पेल में बुमराह ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों की धज्जियां उड़ा दी।

Advertisement

यह कहना गलत नहीं होगा कि जसप्रीत बुमराह के इन छह ओवर्स में ही मैच का नतीजा तय हो गया था। जसप्रीत बुमराह के इस गेम चेंजिंग स्पेल के मुरीद इंग्लैंड के दिग्गज केविन पीटरसन हो गए हैं। केविन पीटरसन का मानना है कि जसप्रीत बुमराह का यह स्पेल भयंकर था। 

Advertisement

पीटरसन ने लिखा, 'वह लंबे स्पेल्स बिल्ड कर सकता है। वह तीव्रता, सटीकता, गति और अनुशासन के साथ भी बोलिंग कर सकता है। इस मामले में वह मुझे पिछले ही हफ्ते रिटायर हुए डेल स्टेन की याद दिलाता है। मेरे लिए स्टेन सबसे महान पेस बोलर हैं क्योंकि उन्होंने हर हालात में कमाल का प्रदर्शन किया है।'

पीटरसन ने आगे लिखा, 'जसप्रीत बुमराह शायद कभी भी डेल स्टेन जैसी ऊंचाई ना छू पाएं, लेकिन दुनिया के किसी भी कोने में विपक्षियों को तहस-नहस करने की उनकी क्षमता है जो उन्हें अलग बनाती है। बुमराह का स्पेल मैच का टर्निंग पॉइंट था। बुमराह एक बेहतरीन गेंदबाज़ हैं जो गेंद को रिवर्स स्विंग कराने में कामयाब रहे थे।'

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार