इंग्लैंड के पूर्व कप्तान डेविड गॉवर ने मंगलवार को कहा है कि बेन स्टोक्स को जबरदस्ती कप्तानी नहीं सौंपनी चाहिए, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया में चल रही एशेज श्रृंखला में वह पहले से ही अपने खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। इंग्लैंड के साथ लगातार तीन हार ब्रिस्बेन, एडिलेड और मेलबर्न के बाद एशेज हारने के साथ टीम का नेतृत्व करने के लिए जो रूट के विकल्प की तलाश के लिए इंग्लैंड में चर्चाएं चल रही हैं।

Advertisement

स्टोक्स का टीम के साथियों के साथ अच्छा तालमेल होने की वजह से कई पूर्व क्रिकेटर और आलोचक 30 वर्षीय ऑलराउंडर को टेस्ट टीम की बागडोर देने की मांग कर रहे हैं।

Advertisement

इंग्लैंड टेस्ट टीम नेतृत्व की आलोचना करते हुए गॉवर ने मंगलवार को कहा कि अभी स्टोक्स को कप्तान बनाने का समय नहीं है।

गॉवर ने मंगलवार को सेन रेडियो के स्पोर्ट्सडे से कहा, 'हालांकि स्टोक्स इसे अच्छी तरह से निभा सकते हैं, क्योंकि वह एक बहुत ही सहज और मजबूत चरित्र के इंसान हैं। इस समय इंग्लैंड को इस तरह के चरित्र की जरूरत है।'

64 वर्षीय इंग्लैंड के महान खिलाड़ी ने कहा, 'अगले दो मैच सिडनी और होबार्ट में होना है। इसके बाद, जब वे यूके जाते हैं और फिर से शुरुआत करते हैं, तो उन्हें इसके लिए नए रास्ते खोजने की जरूरत होगी।'

रूट और स्टोक्स के बीच संबंधों पर गॉवर ने कहा कि दोनों अच्छे बेहतर खिलाड़ी हैं और वे एक-दूसरे के प्रति पूरी तरह से वफादार हैं।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार