इंग्लैंड की पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज सारा टेलर ने 2019 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था लेकिन आज भी वो किसी ना किसी कारण से लाइमलाइट में आ ही जाती हैं। एक बार फिर से वो सुर्खियों में हैं और वजह बहुत ही खुश होने वाली है। बुधवार (22 फरवरी) को सारा ने सोशल मीडिया के जरिए अपने चाहने वालों को एक खुशखबरी दी। उन्होंने अपनी साथी डायना के प्रेग्नेंट होने की खबर का खुलासा किया है।

Advertisement

सारा टेलर ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी और डायना की एक तस्वीर शेयर की है और कैप्शन में लिखा है, "एक मां बनना हमेशा से मेरे साथी का सपना रहा है। ये यात्रा आसान नहीं रही है लेकिन डायना ने कभी हार नहीं मानी है। मुझे पता है कि वो सबसे अच्छी मां बनेगी और मैं इसका हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं। 19 सप्ताह के बाद जीवन बहुत अलग होगा! आप पर गर्व है डायना।" 

Advertisement

2019 में, टेलर ने एन्ज़ाइटी (Anxiety) के मुद्दों का हवाला देते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। सारा ने इंग्लैंड के लिए 126 वनडे मैच खेले और इस दौरान उन्होंने सात शतक और 20 अर्धशतक बनाए थे। अगर उनके टी-20 अंतर्राष्ट्रीय करियर की बात करें तो उन्होंने 90 टी-20 पारियों में 2,177 रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने इंग्लैंड के लिए 10 टेस्ट मैच भी खेले और 330 रन बनाए।

33 वर्षीय सारा, 2017 में इंग्लैंड की विजयी विश्व कप टीम का हिस्सा भी थी। कई एक्सपर्ट्स और फैंस का मानना था कि सारा में अभी बहुत क्रिकेट बाकी था लेकिन उन्होंने अचानक रिटायरमेंट लेकर सभी को हैरान कर दिया था। उन्होंने अपनी रिटायरमेंट का ऐलान करते हुए कहा था, "ये एक कठिन निर्णय रहा है, लेकिन मुझे पता है कि ये मेरे लिए और मेरे स्वास्थ्य के लिए आगे बढ़ने के लिए सही समय है। मैं अपने टीम के साथियों और ईसीबी को मेरी यात्रा के दौरान समर्थन देने के लिए धन्यवाद देती हूं।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार