भारतीय टीम के बाएं हाथ के मिडिल आर्डर के बेहतरीन बल्लेबाज सुरेश रैना ने इस साल महेंद्र सिंह धोनी के साथ ही इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास की घोषणा की थी। इसके बाद रैना ने आईपीएल से भी अपना नाम वापस ले लिया था और फिलहाल वो 2021 के जनवरी में होने वाले सयैद मुश्ताक अली में उत्तरप्रदेश की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। 

Advertisement

लेकिन अब आई एक बड़ी खबर के अनुसार मुंबई के एक पुलिस स्टेशन में रैना के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया और बाद में उन्हें हिरासत में भी लिया गया है। इसका कारण यह है कि रैना मुंबई में स्तिथ एक पब में बिना मास्क के पार्टी करते हुए पाए गए। कोरोना में रैना का इस तरह बिना किसी सुरक्षा के पार्टी में जाना महंगा पड़ गया और पुलिस ने रैना समेत 34 अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि रैना को नोटिस देने के बाद छोड़ दिया गया है।  इस क्लब का नाम ड्रैगन फ्लाई पब है और यह क्लब बॉलीवुड के मशहूर गायक बादशाह के नाम पर है। 

Advertisement

इस पार्टी में रैना के अलावा बॉलीवुड की हस्तियां मौजूद थी। ख़बरों की माने तो इसमें सिंगर गुरु रंधावा भी मौजूद थे। ऋतिक रोशन की पहली पत्नी सुजैन खान भी रैना के साथ पार्टी में मौजूद थी। 

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार